सुमित्रा महाजन के शोरूम पर तोड़फोड़

DR Times
3 Min Read
MP Live Updates

MP Live Updates: इंदौर में भाजपा नेता और राज्यमंत्री प्रताप करोसिया के रिश्तेदारों ने पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के कार सर्विस सेंटर पर तोड़फोड़ की। सात से आठ लोगों ने शोरूम में उपद्रव मचाया, जहां ताई का पोता सिद्धार्थ महाजन मौजूद था। घटना के बाद सिद्धार्थ और मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने करोसिया परिवार के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच जारी है और पुलिस कार्रवाई की प्रक्रिया में है।

हम होंगे कामयाब

इंदौर के कुलकर्णी नगर स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल में महिला बाल विकास विभाग द्वारा “सकारात्मक मर्दानगी” पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। परियोजना अधिकारी पल्लवी लिलोतिया की मार्गदर्शन में जागरूकता सत्र में बाल विवाह, घरेलू हिंसा, और महिला हेल्पलाइन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

14 दिसंबर को लोक अदालत

इंदौर में 14 दिसंबर को लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से आम जनता की समस्या का निराकरण किया जाएगा। इस दौरान बिजली, नगर निगम, कृषि, राजस्व, संपत्ति कर और आयकर जैसे तमाम मामलों का समाधान किया जाएगा। खासकर इंदौर नगर निगम को इस लोक अदालत से बड़े राजस्व की उम्मीद है।

भोपाल में विधायक ने किया दौरा

अपनी अलग कार्यशैली को लेकर राजधानी ही नहीं पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाने वाले हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा जनता की सुविधाओं को देखने के लिए एक बार फिर सड़क पर उतरे और खुद निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

शनिवार सुबह 7:00 बजे से कोलार सिक्सलेन सड़क और दानिशकुंज-शाहपुरा फोरलेन सड़क का निरीक्षक करने पहुंचे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पुलिस प्रशासन, बिजली कंपनी सहित अनेक विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने सर्वधर्म पुल और सर्वधर्म कॉलोनी में रास्तों को लेकर तुरंत काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रीट लाइटों का काम जल्द पूरा कर उन्हें चालू करने की भी बात कही। विधायक रामेश्वर शर्मा ने करीब 4 घंटे पैदल चलकर दोनों सड़कों का निरीक्षण किया।

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

Share This Article
Leave a comment