वडोदरा बोट हादसे में दो गिरफ्तार, 18 के खिलाफ FIR दर्ज, 12 बच्चों और 2 टीचर्स की हुई थी मौत, PM ने व्यक्त की संवेदना

DR Times
3 Min Read

गुजरात के वडोदरा में गुरुवार (18 जनवरी) को हरणी लेक में नाव पलटने से 12 बच्चों और 2 टीचर्स की मौत हो गई थी। जिस घटना में 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीँ, अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Vadodara Boat Accident 
Vadodara Boat Accident

वडोदरा के कलेक्टर एबी गोरे ने बताया कि, 16 कैपेसिटी वाले नाव में 31 लोगों को बैठा लिया था। इसीलिए हादसा हुआ। हादसे का शिकार हुए सभी बच्चे वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के हैं और सबकी उम्र 8 से 13 साल के बीच है। रेस्क्यू के दौरान 20 लोगों को निकाला गया, जिनमें नाव में सवार बाकी 11 बच्चे और 2 टीचर को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। आज मृतक बच्चों और टीचर्स का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Vadodara Boat Accident 
Vadodara Boat Accident

टीचर्स के साथ पिकनिक पर गए थे बच्चे –

सभी बच्चे टीचर्स के साथ स्कूल पिकनिक के लिए लेक गए थे। लेक की सैर के दौरान बच्चे और टीचर्स सेल्फी लेने के लिए नाव में एक तरफ आ गए थे। इससे नाव एक तरफ झुककर पलट गई।​​​​​​​

Vadodara Boat Accident 
Vadodara Boat Accident

एक बच्चे के पेरेंट्स ने बताया कि, “हमें स्कूल टीचर का फोन आया कि आपके बच्चे की तबीयत ठीक नहीं है। मैं अपने बेटे को लेने के लिए यहां आया, तो घटना की जानकारी मिली। हालांकि, मेरा बच्चा सही-सलामत निकाल लिया गया था।”

Vadodara Boat Accident 
Vadodara Boat Accident

सिर्फ 10 स्टूडेंट्स ने पहनी थी लाइफ जैकेट –

हादसे को लेकर पहले बताया गया था कि, “बोट पर किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। हालांकि, गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि, 10 स्टूडेंट्स लाइफ जैकेट पहने हुए थे। जब नाव पलटी तो दूसरे बच्चे और टीचर्स डूबने लगे। इससे पता चलता है कि गलती ऑर्गेनाइजर्स की ही थी।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

PM मोदी ने व्यक्त की संवेदना –

हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने मृतक के परिजनों को 2 लाख और घायलों के परिवारों को 50 हजार रुपए की मदद देने का ऐलान किया हैं। वहीं, गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजन को 4 लाख और घायलों को लिए 50 हजार रुपए की मदद देने की घोषणा की है।

MORE NEWS>>>दिल्ली में चार मंजिला बिल्डिंग में आग, हादसे में 6 लोगों की 1 घायल, 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Share This Article
Leave a comment