विजय नगर में दूसरी मंजिल से गिरा दो साल का बच्चा, खेलते-खेलते रैलिंग पर चढ़ा पैर फिसलने से हुआ हादसा, हालत गंभीर

dainik rajeev

इंदौर के विजय नगर इलाके में 2 साल का बच्चा दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में CHL अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ यश वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

Indore News
Indore News

विजय नगर पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम 5 बजे की है। दो साल का यश पुत्र सतीश साठे निवासी अंजनी नगर, भमोरी अपनी माँ के साथ घर पर ही था। इस दौरान यश खेलते हुए रैलिंग पर चढ़ गया और नीचे गिर गया।

पिता सतीश के मुताबिक – घर पर पत्नी और बेटा थे। बेटा बालकनी के पास खेल रहा था और पत्नी किचन में सामान लेने पहुंची। इस दौरान यश रैलिंग पर चढ़ गया। तभी नीचे झुकने के दौरान वह गिर गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। सतीश निजी कंपनी में काम करते हैं। यहां किराये के घर में रहते हैं। यश उनका इकलौता बेटा है।

चन्दन नगर में 16 साल के बेटे ने पिता पर दर्ज कराई FIR –

उधर, चंदन नगर इलाके में एक 16 साल के बेटे को माँ से अपने पिता को विवाद करते रोकना मंहगा पड़ गया। गुस्साए पिता ने बेटे के ऊपर कुकर का गर्म पानी फेंक दिया। इससे बेटे का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Indore News
Indore News

चंदन नगर पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम की है। जहा 16 साल के आयुष ने बताया कि, “वह 8th क्लास का स्टूडेंट है और उसके पिता राजकुमार प्रजापत मां से खाना बनाने की बात को लेकर विवाद करने लगे। विवाद काफी बढ़ गया तो पापा ने माँ के साथ हाथा पाई शुरू कर दी। इस दौरान वह बीच बचाव करने पहुंच गया। तभी पिता ने उसे अपशब्द कहे और गैस पर रखे कुकर से गर्म पानी उसके सिर पर फेंक दिया।

जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। बेटे की चीख सुनकर माँ रंजिता दौड़ती हुई आई। लेकिन इस घटना के बाद उसका पिता दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए बाहर की तरफ भाग गया। पीड़ित की माँ पड़ोसियों की मदद से उसे नजदीक के अस्पताल लेकर आई और इसके बाद थाने आकर आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

MORE NEWS>>>उप्र के गोंडा जिले में दो सड़क हादसे, 5 लोगों की मौत 1 की हालत गंभीर, ट्रक ड्राइवर फरार

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *