Follow Dainik Rajeev Times

प्रभात फेरी में मर्डर के पहले का VIDEO, क्राइम ब्रांच ने तीन मुख्य आरोपियों को पकड़ा, शुभम ने आरोपियों पर पत्थर भी फेंके थे

DR Times
4 Min Read

इंदौर में रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी के दौरान हुई हत्या में क्राइम ब्रांच ने तीन मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया है। गौरतलब है कि, इस हत्याकांड शुभम रघुवंशी की गले में चाकू मारकर कर दी गई।

मृतक शुभम
मृतक शुभम

तीनों को गिरफ्तार करने के पहले क्राइम ब्रांच को मर्डर के ठीक पहले का वीडियो मिला। प्रभात फेरी में हुए विवाद के बाद शुभम आरोपियों को मारने के लिए उनके पीछे दौड़ा था। इस दौरान शुभम और उसके दोस्तों ने आरोपियों पर पत्थर भी फेंके थे। जब शुभम और उसके दूसरे साथी आरोपियों तक पहुंचे इतने में एक आरोपी ने चाकू निकालकर शुभम पर वार कर दिए। एक वार उसकी गर्दन पर लगा और कुछ ही देर में शुभम ने दम तोड़ दिया।

हत्या के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए थे। वीडियो हाथ लगने के बाद क्राइम ब्रांच मुख्य आरोपियों को पकड़ने में जुट गई। क्राइम ब्रांच और पुलिस ने प्रभात फेरी से ही संदिग्धों को उठाना शुरू कर दिया था। इस दौरान एक अपने दोस्त के साथ चौराहे पर बात कर रहा था। वहीं दूसरा घर में बैठा था। तीसरे को भी कुछ देर बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या करने वाले तीनों आरोपी भी नशे के आदी हैं। इनमें से एक आरोपी का भाई ड्रग पैडलर है।

मृतक शुभम (बाएं) शुभम की मौत की सूचना मिलते ही पिता नरेंद्र (दाएं) बिलख पड़े।
मृतक शुभम (बाएं) शुभम की मौत की सूचना मिलते ही पिता नरेंद्र (दाएं) बिलख पड़े।

गली में हत्यारों को दौड़ाया –

प्रभात फेरी में शुभम और आरोपियों के बीच विवाद के बाद आरोपी महावर नगर की गली में भागे। यहां शुभम और उसके दोस्तों ने यश, युवराज ओर कपिल की बुरी तरह से पिटाई की और इस दौरान तीनों आरोपी और उनके साथी यहां से जान बचाकर भागे। शुभम और उसके साथी पत्थर उठाकर उनके पीछे-पीछे भी भागे।

युवराज(ब्लैक शर्ट) और यश (सफेद टी-शर्ट) ने चाकू से हमला किया था।
युवराज(ब्लैक शर्ट) और यश (सफेद टी-शर्ट) ने चाकू से हमला किया था।

लेकिन जब वापस मेन रोड पर सभी पहुंचे तो शुभम उसमें सबसे आगे रह गया। यहां यश, युवराज और कपिल ने पहले उसे पीटा और जेब से चाकू निकालकर गले में मार दिया। क्राइम ब्रांच को यहां के दो फुटेज मिले। एक में आरोपी शुभम को घेराबंदी कर हमला कर रहे हैं। इससे पहले वाले CCTV में शुभम हत्यारों के पीछे दौड़ रहा है। दोस्तों से और जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच लगातार फुटेज और मोबाइल लोकेशन से आरोपियों की पहचान कर ली।

आरोपी कपिल यादव
आरोपी कपिल यादव

ड्रग पैडलर का भाई है युवराज –

युवराज का एक भाई ड्रग पैडलर है। बताया जाता है कि, स्थानीय पुलिस की मदद से वह काफी समय तक अपने इलाके के साथ आसपास नशे का कारोबार करता है। परदेशीपुरा और हीरानगर पुलिस उस पर कार्रवाई भी कर चुकी है।

MORE NEWS>>>जापान में सुनामी और लैंडस्लाइड का खतरा, 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद 400 ऑफ्टरशॉक, अब तक 64 मौतें

Share This Article