इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के इस सीजन में आज से फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मुकाबला टूर्नामेंट के इतिहास की 2 सबसे सफल टीमों चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
![CSK vs MI](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/a-2.jpg)
वहीँ, दिन का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। CSK और MI के बीच होने वाले मैच को लीग का एल-क्लासिको भी कहा जाता है। क्यूंकि, दोनों में टूर्नामेंट की राइवलरी भारत-पाकिस्तान मैच की तरह है।
क्यों कहते हैं El-Clásico –
El-Clásico एक स्पेनिश शब्द है, जिसका मतलब ‘उत्कृष्ट’ होता है। स्पेनिश फुटबॉल में बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के मैच को एल क्लासिको कहा जाता है, क्योंकि दोनों ला-लीगा के सबसे सफल क्लब हैं। बिल्कुल उसी तरह IPL में CSK और MI के मैच को “एल क्लासिको” कहते हैं, क्योंकि मुंबई ने सबसे ज्यादा 5 और चेन्नई ने 4 बार IPL का अपने नाम किया है। इस मैच का खिलाड़ियों के साथ फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है।
![Chennai Super Kings](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/Chennai-Super-Kings-300x168.png)
CSK अपने तीसरे मुकाबले में उतरेगी –
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला होगा। टीम को एक मुकाबले में जीत और एक में हार मिली है। उसे पहले मैच में गुजरात टाइटंस (GT) से हार मिली थी। वहीं दूसरे मैच में टीम ने लखनऊ को हराया था।
मुंबई के खिलाफ टीम के 4 विदेशी डेवोन कॉन्वे, बेन स्टोक्स, मोईन अली, सिसंडा मगाला और ड्वेन प्रीटोरियस में से हो सकते हैं। इनके अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Thalaa), सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड और रवींद्र जडेजा (Jaddu) भी टीम को मजबूती दे रहे हैं।(CSK vs MI)
![Mumbai Indians](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/mumbai-indians-indian-premier-league-ipl-ipl-2021-cricket-2880x1800-4934-300x188.png)
MI को पहली जीत की तलाश –
मुंबई इंडियंस (MI) का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा। उन्हें सीजन में पहली जीत की तलाश है। टीम को पहले मैच में बेंगलुरु से बुरी तरह हार मिली थी। तब रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और इशान किशन बेंगलुरु की हाई स्कोरिंग पिच पर फ्लॉप हो गए थे।
चेन्नई के खिलाफ टीम के 4 विदेशी कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ और जोफ्रा आर्चर हो सकते हैं। इनके अलावा रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी टीम को मजबूती दे रहे हैं।(CSK vs MI)
![CSK vs MI](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/images-6.jpg)
चेन्नई पर भारी रही है मुंबई –
CSK और MI की टीमें IPL की सबसे सफल टीमें रही हैं। मुंबई 5 और चेन्नई 4 बार चैंपियन है। अब तक दोनों के बीच टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 34 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से 20 बार मुंबई और 14 बार चेन्नई को जीत मिली है।
MORE NEWS>>>एमएस धोनी के IPL संन्यास पर बोले रोहित शर्मा, वे इतने फिट कि 2-3 साल और खेल सकते हैं, 2 अप्रैल को होगा RCB और MI में पहला मुक़ाबला
अब जाने पिच रिपोर्ट और वेदर कंडीशन –
वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां घरेलू, IPL या इंटरनेशनल सभी मैच में जमकर रन बनते हैं। मैच के दिन मुंबई का मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। मुंबई में शनिवार का टेम्परेचर 27 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हालाँकि अभी तक बारिश की आशंका नहीं है।
![CSK vs MI Playing 11](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/download-11.jpg)