छिंदवाड़ा के सिवनी रोड पर रामगढ़ी घाट परासिया के बीच एक बस पलट गई। इस हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
![MP Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/download-9.jpg)
कुंडीपुरा TI महेंद्र भगत ने बताया कि, सूत्र सेवा बस जबलपुर से छिंदवाड़ा की तरफ आ रही थी। तभी अनियंत्रित होकर अचानक से पलट गयी। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है।
![MP Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/a.jpg)