Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

मेरठ में बच्चों के विवाद में हुए डबल मर्डर, शुक्रवार नमाज के वक्त हुआ बवाल, पूरा गांव छावनी में तब्दील

UP Breaking News
UP Breaking News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उप्र के मेरठ में रविवार देर रात बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें महिला समेत 2 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है।
UP Breaking News
UP Breaking News
शुक्रवार को नमाज के वक्त हुआ बवाल –
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में दो दिन पहले शुक्रवार को नमाज के दौरान लोग एकजुट हुए थे। इस दौरान यहां दो घरों के बच्चों में कहासुनी हुई थी। बच्चों की लड़ाई में बड़े भी आ गए और झगड़ा बढ़ता चला गया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझाकर मामला शांत करा दिया।
UP Breaking News
UP Breaking News
लेकिन रविवार रात मेहराज और इकबाल दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से फायरिंग और मारपीट होने लगी। ग्रामीण भी गोली चलती देखकर घरों में छुप गए। वहीँ, गोलीबारी में मेहराज (उम्र 35 साल) और इकबाल की पत्नी अफरोज (उम्र 45 साल) को गोली लग गई।
दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो हत्याओं की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष अस्पताल के बाहर ही भिड़ने लगे। पुलिस बल ने उन्हें वहां से अलग कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
MORE NEWS>>>इंदौर में आग उगलने वाली बुलेट पकड़ाई, बाइक में मोडिफाइड साइलैंसर लगाने वालों पर एक्शन, सभी से वसूला जमकर जुर्माना
इसके बाद गुस्साए परिवार के लोग सड़क पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि, आरोपियों की अरेस्टिंग की जाए। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा-बुझाकर सड़क खुलवाया। शांति बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। लेकिन, वह घर से फरार मिले। CO किठौर रुपाली राय ने बताया कि, दोनों पक्षों से गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Comment