राजस्थान में 7 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते सियासी पार्टियां सक्रिय होने लगी हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर 3 बजे भरतपुर पहुंचे और थोड़ी देर में भरतपुर के कॉलेज ग्राउंड में “बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम” को संबोधित करेंगे।
![Rajasthan Live Update](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/2-22-300x223.png)
इससे पहले वह सीधे लक्ष्मी विलास होटल पहुंचे। यहां नागौर और सीकर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली गयी। सुरक्षा को देखते हुए सर्किट हाउस से लक्ष्मी विलास जाने वाली रोड पर 1,200 पुलिसकर्मीयो को तैनात किए गया हैं।
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि, भरतपुर के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ाई है। सभी के मन में एक ही कसक है। पिछली बार के चुनाव में कमी रह गई थी।
![Rajasthan Live Update](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/1-30-300x224.png)