भाजपा छोड़ चुके कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। सुबह वे बेंगलुरु में कांग्रेस ऑफिस पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।(Karnataka Breaking News)
![Jagdish Shettar join Congress Party](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/3-17-300x169.png)
शेट्टार बोले : टिकट ना मिलने से मैं हैरान था-
कांग्रेस में शामिल होने के बाद शेट्टार ने कहा कि, ‘मैंने कल भाजपा से इस्तीफा दिया था और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। मैं पूरे मन से कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। भाजपा ने मुझे हर पद दिया और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए ही काम किया।’
![Jagdish Shettar join Congress Party](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/comp-1135_1681704377-300x225.gif)
‘पार्टी का वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे लगा कि मुझे टिकट मिलेगी, लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रही है तो मैं हैरान रह गया। मुझसे इस बारे में किसी ने बात नहीं की और ना ही मुझे समझाने की कोशिश की गयी। यहां तक कि मुझे तसल्ली भी नहीं दी गई कि मुझे क्या पद दिया जाएगा।'(Karnataka Breaking News)
![Jagdish Shettar join Congress Party](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/1-37-300x224.png)
सिद्धारमैया बोले- शेट्टार के आने से 150 सीटें जीतेगी कांग्रेस –
वहीँ शेट्टार की बात पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि, शेट्टार के आने के बाद कांग्रेस राज्य में 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी। जैसा व्यवहार भाजपा ने उनके साथ किया, वैसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए था। भाजपा ने उनके समुदाय (लिंगायत) और उनके समर्थकों का अपमान किया है। RSS से होने के बावजूद शेट्टार एक सेक्युलर व्यक्ति हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि शेट्टार के आने से पार्टी मजबूत होगी।
![Jagdish Shettar join Congress Party](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/2-27-300x225.png)