नरसिंहपुर में हुए भीषण कार एक्सीडेंट में छिंदवाड़ा के संत कनक बिहारी दास जी महाराज का निधन हो गया। सोमवार सुबह हुए इस हादसे में तीन अन्य लोगों की भी मौत हुई है।
![Sant Kanak Bihari Das ji Maharaj](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/new-project-5_1681710030-300x225.jpg)
ये सभी अशोकनगर से छिंदवाड़ा आश्रम की और जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। महाराज अगले साल अयोध्या में 9009 कुंडीय यज्ञ का आयोजन करने वाले थे। साल 2021 में कनक बिहारी दास जी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को 1 करोड़ 11 लाख का चेक समर्पित किया था।(MP Live Updates)
![Accident in Bhopal](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/ACCIDENT_BLOOD_5538-300x162.jpg)
भोपाल में बाइक सवार परिवार को डंपर ने कुचला –
भोपाल के रातीबड़ इलाके में बाइक सवार परिवार को एक तेज़ रफ़्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में देवर-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्ची घायल है। रातीबड़ थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा ने बताया कि, बरखेड़ी निवासी धनसिंह अपनी भाभी पुष्पा, बेटी को बाइक से लेकर DPS स्कूल के पीछे काम करने आ रहे थे। तभी रास्ते में उनकी बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में धनसिंह और पुष्पा की मौत हो गई। जबकि धनसिंह की बच्ची घायल है।
![Sage University](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/sagefront1-300x180.png)
इंदौर की सेज यूनिवर्सिटी के खाने से बीमार हुई छात्राएं –
इंदौर के राउ स्तिथ सेज यूनिवर्सिटी (Sage University) के होस्टल में रविवार को कई छात्राएं बीमार हो गई। सभी को राऊ के ANS हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया हैं। इस मामले में छात्राओं का कहना है कि, उन्होंने शनिवार रात होस्टल की मैस में भोजन किया था। इसके बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं।
जबकि होस्टल प्रबंधन ने इस बात से इंकार करते हुए कहा कि, छात्राओं ने रविवार होने के कारण बाहर से भोजन किया था। वहीँ, इस बात पर दो छात्राओं ने कहा कि, ‘यह गलत है। कुछ छात्राओं ने बाहर से भोजन मंगवाया जरूर था लेकिन अलग-अलग रेस्टारेंट से बुलवाया गया था। बहरहाल, सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
MORE NEWS>>>कांग्रेस में शामिल हुए कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार,टिकट नहीं मिलने पर छोड़ी भाजपा, ना किसी ने मुझे समझाया, ना तसल्ली दी – शेट्टार
![Former Chief Minister Kamal Nath](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/EVZ1_zIUcAAT5DD-300x185.png)