हरियाणा के करनाल जिले में मंगलवार तड़के 3:30 बजे शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, 120 मजदूरों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई हैं ।
![Haryana News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/3-21-300x174.png)
तरावड़ी की शिव शक्ति राइस मिल की इस इमारत में करीब 200 मजदूर रहते थे। इनमें से कुछ रात को काम पर गए हुए थे। बाकी सभी इमारत में सो रहे थे। सभी मजदूर बिहार के अररिया, बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर के रहने वाले हैं। फ़िलहाल NDRF व पुलिस टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन तक़रीबन 7 घंटे तक चला।
![Haryana News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/2-32-300x167.png)
धमाके जैसी आवाज आई –
बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर सो रहे सुमित ने बताया कि, रात 3:05 बजे हम सो रहे थे। अचानक धमाके जैसी आवाज आई। बाहर निकले तो देखा कि बिल्डिंग की अगली साइड वाला हिस्सा नीचे गिरा हुआ है।
![Haryana News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/4-14-300x204.png)
5 घंटे से ऑपरेशन जारी, मलबा हटाने में लगेगा पूरा दिन –
करनाल के SP शशांक कुमार सावन ने कहा कि, मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 3 मंजिला इमारत के पहले फ्लोर पर रिपेयरिंग का काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि, लेबर कॉन्ट्रैक्टर से लिस्ट ली गई है।
![Haryana News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/6-6-300x198.png)