Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

दिल्ली के साकेत कोर्ट में दनादन फायरिंग, वकील ने महिला पर 4 राउंड फायरिंग की, महिला को दो गोली पेट में और एक हाथ में लगी, हालत गंभीर

Delhi Live Updates
Delhi Live Updates

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दिल्ली के साकेत कोर्ट में आज सुबह एक वकील ने महिला पर 4 राउंड फायरिंग की। इस हमले में महिला को दो गोली पेट में और एक हाथ में लगी हैं। घटना के बाद महिला को फौरन AIIMS में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, उसकी हालत गंभीर है।
Delhi Live Updates
Delhi Live Updates
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमे कोर्ट परिसर के लॉयर्स ब्लॉक के बाहर दोनों के बीच कहासुनी होती है और फिर अचानक महिला हमलावर की तरफ जाती है, तभी वह पीछे हटता है और महिला पर फायरिंग शुरू कर देता है। महिला को दो गोली पेट में जाकर लगती हैं। तभी कुछ वकील घायल महिला को सहारा देते हैं और इस बीच हमलावर वहां से फरार हो जाता है।
Delhi Live Updates
Delhi Live Updates
आरोपी ने महिला को 25 लाख रुपए दिए थे – 
पुलिस अनुसार, महिला फाइनेंशियल विवाद से जुड़े एक मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट गई थी। वहीँ, हमलावर की पहचान कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिनोद सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को बार काउंसिल ने एक अलग मामले में निलंबित कर दिया था। दावा किया जा रहा है कि, हमलावर वकील ने पीड़ित महिला को 25 लाख रुपए दिए थे। बाद में महिला पैसा लौटाने में आनाकानी कर रही थी, इसलिए उसने हमला किया।
MORE NEWS>>>इंदौर में 50 साल की शादीशुदा महिला से रेप, पति के दोस्त ने रेप कर दी बेटी को जान से मारने की धमकी, जेवर और 2.5 लाख रुपए हड़पे

Leave a Comment