भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विनेश फोगाट समेत 8 पहलवानो का दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दूसरे दिन भी जारी है। सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पहलवानो ने बृजभूषण के खिलाफ FIR दर्ज करने की अपील की है।
![Breaking News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/2-43-300x225.png)
सभी पहलवानों ने हरियाणा की खाप पंचायतों से समर्थन मांगा और उन्होंने खापों से माफी मांगते हुए कहा कि, ‘पिछली बार हमसे भूल हो गई थी। आज हमें आप सभी की बहुत जरूरत है। हमारा साथ दीजिए।’
![Breaking News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/10-2-300x216.png)
सुबह बजरंग पूनिया ने कहा था कि, ‘इस मंच पर सभी राजनीतिक दलों का स्वागत है।’ हालांकि, आपको बता दें कि, जनवरी में प्रदर्शन के दौरान मंच पर किसी भी राजनीतिक दल को परमिशन नहीं दी थी।
![Breaking News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/3-27-300x227.png)