राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में हाईवे 27 पर गांव मांडना के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
![Accident in Rajasthan](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/2-52-300x227.png)
थानाप्रभारी भगवानलाल मेघवाल ने बताया कि, शनिवार सुबह 11 बजे गुजरात के अहमदाबाद से उत्तप्रदेश जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे के दूसरी ओर पलट गई और दूसरी ओर से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई। जिससे उसमें सवार 4 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। जिसे चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया है।
![Accident in Rajasthan](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/1-74-300x226.png)
शवों को बाहर निकालना हो गया था मुश्किल –
हादसा कितना भीषण था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीण और पुलिस ने शवों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। चारों लोग खून से लथपथ हो चुके थे। जिसमें से तीन की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही DSP झाबरमल यादव, थानाप्रभारी भगवान लाल मेघवाल समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद एंबुलेंस से शवों को बेगूं उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
![Accident in Rajasthan](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/3-33-300x224.png)
अहमदाबाद से जा रहे थे उप्र –
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि, कार सवार 4 लोग अहमदाबाद से यूपी जा रहे थे। मृतकों के पर्स में मिले आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि से पता चला कि, यह लोग यूपी के रहने वाले है और संभावना है कि, अहमदाबाद में मजदूरी कर अपने घर यूपी जा रहे थे। पुलिस मृतकों के मोबाइल से परिजनों से भी संपर्क कर रही है, लेकिन फिलहाल मृतक के नाम और उनकी पहचान नहीं हुई हैं।
![Accident in Rajasthan](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/cover1682748549_1682758358-300x225.gif)