अमेरिका के अलबामा के तट पर हाल ही में एक विशालकाय हैमरहेड शार्क मरी हुई मिली थी। जब उसकी नेक्रोस्कोपी (Necroscopy) कराई गई, तब पता चला कि, उसके पेट में 40 बच्चे थे। यानी वह गर्भवती थी, हालाँकि इन सबकी मौत हो चुकी हैं। आपको बता दें कि, नेक्रोस्कोपी जानवरों के पोस्टमॉर्टम को कहते हैं।
![Hammerhead Shark](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/2-54-300x170.png)
फिलहाल इस व्हेल की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 14 फीट लंबी मादा शार्क को अलबामा के ऑरेंज बीच पर छिछले पानी में तैरते देखा गया। जब लोग नाव लेकर इसके करीब गए तो उन्हें पता चला कि, ये मर चुकी हैं, फिर इसे तट पर खींच लाए और इसके बाद शहर के तटीय रिसोर्सेस टीम को बुलाया गया। जहाँ उन्होंने शव को उठाकर मिसिसिपी स्टेट यूनिवर्सिटी मरीन फिशरीज इकोलॉजी को दे दिया हैं।
इसी जगह पर शार्क की नेक्रोस्कोपी की गई, फ़िलहाल उसकी मौत की वजह पता नहीं चल रही है। लेकिन शार्क की शारीरिक स्थिति बेहद दुरुस्त दिख रही थी और नेक्रोस्कोपी के समय शार्क के पेट में से 40 बच्चे मिले हैं, सबकी लंबाई 1.5 फीट थी। शहर के अधिकारियों का मानना है कि, ये सभी शार्क तट के किनारे पहुंचने से काफी पहले ही मर चुके होंगे।
![Hammerhead Shark](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/3-34-300x169.png)
अब साइंटिस्ट इसके मरने की वजह खोज रहे हैं। साथ ही इसके बच्चे पैदा करने की प्रक्रिया को भी समझने का प्रयास किया जा रहा हैं। ग्रेट हैमरहेड शार्क की संख्या दुनिया में बेहद कम बची है। इन्हें इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर (IUCN) की रेड लिस्ट में शामिल किया गया हैं। अभी किसी को ये आइडिया नहीं है कि ऐसी कितनी मछलियां पूरी दुनिया में बची हैं। लेकिन ये पक्का है कि, इनकी संख्या साल-दर-साल कम होती जा रही है।
नेक्रोस्कोपी के समय डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने शार्क के बच्चों को बाहर निकालने के बाद उसके अंगों की जांच कि – यानी दिल, लिवर, आहारनाल, पेट, स्प्लीन, किडनी और पैंक्रियाज किसी भी अंग में किसी तरह की बीमारी या ट्रॉमा के संकेत नहीं मिले हैं, इसके अलावा शार्क की रीढ़ की हड्डी, मांसपेशियों और पंखों को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
![Hammerhead Shark](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/1-78-258x300.png)