राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित गोगामेड़ी मंदिर में माथा टेकने आ रहे 5 दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। मोड़ पर अनियंत्रित होने से इनकी 2 कारें सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई।
![Accident in Rajasthan](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/4-300x225.png)
हादसा हनुमानगढ़ के भिरानी थाना क्षेत्र में हुआ। जहा SI रामकरण ने बताया कि, रविवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस को छानी बड़ी रोही में सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो 2 कार सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में गिरी हुई थी और दोनों ही कारों के परखच्चे उड़ गए थे।
![Accident in Rajasthan](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/1-1-300x223.png)
हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को भादरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। घायलों को हरियाणा के हिसार और अग्रोहा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया।
![Accident in Rajasthan](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/2-300x226.png)
SI रामकरण ने बताया कि, 2 कारों में 10 दोस्त हरियाणा से हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी में माथा टेकने आ रहे थे। हरियाणा से राजस्थान में प्रवेश करने के बाद झांसल गांव के पास जैसे ही मोड़ आया, इनकी कारें अनियंत्रित हो गईं और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी।
![Accident in Rajasthan](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/3-300x226.png)