NCP पूर्व अध्यक्ष शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने 17 अप्रैल को कहा था कि, 15 दिन में महाराष्ट्र की राजनीति में दो बड़े विस्फोट होंगे और उनके बयान के ठीक 16वें दिन यानी 2 मई को 12:45 बजे शरद पवार ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) का अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान कर कहा कि, वो इस्तीफा देने जा रहे हैं। हालाँकि उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई है।(Breaking News)
![Sharad Pawar](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/3-3-300x168.png)
4 दिन पहले यानि की गुरुवार को शरद पवार ने कहा था कि, “रोटी पलटने का वक्त आ गया है। किसी ने मुझसे कहा कि रोटी सही समय पर पलटनी है। न पलटे तो कड़वी हो जाती है”। इस बयान पर अजीत पवार ने कहा कि, “नए चेहरों को आगे लाना NCP की परंपरा रही है। NCP महाराष्ट्र के महा विकास अघाड़ी गठबंधन में सहयोगी है।”
![Sharad Pawar](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/12-300x225.png)
आपको बता दे कि, पवार ने 1999 में कांग्रेस से अलग होकर NCP बनाई थी। उसके बाद से ही वे पार्टी के अध्यक्ष थे। पवार के ऐलान के बाद पार्टी कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारे लगाने लगे और वे उनसे अपना फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
![Sharad Pawar](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/1-6-300x152.png)