कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा बजरंग दल पर बैन करने के वादे पर हरियाणा में भी विवाद छिड़ चूका है। अंबाला सिटी स्थित कांग्रेस भवन पर लगी कांग्रेस की महासचिव कुमारी सैलजा, कांग्रेस नेता एवं पार्षद मिथुन वर्मा और देवेंद्र वर्मा की फोटो पर कुछ लोगो ने कालिख पोत दी है। साथ ही भवन की दीवार पर बजरंग दल और जय श्री राम के नारे लिखे।
![Breaking News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/2b1065b8-4d77-4805-9820-38090923acc7_1683183561-300x225.jpg)
उधर, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। इस हमले के बाद कांग्रेस नेता मिथुन वर्मा ने कहा कि, “उनकी फोटो पर किसी शरारती तत्व द्वारा कालिख पोती गई है। साथ ही बजरंग दल अंबाला शहर और जय श्रीराम के नारे भी लिखे गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि, अंबाला में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। जो भी इस साजिश के पीछे है उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंपी गयी है।”
![Breaking News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/1-14-300x224.png)