मप्र के मुरैना जिले के लेपा भिसोड़ा गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर बड़ी बेहरहमी से हत्या कर दी गई।
![Crime in Morena](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/2-9-300x225.png)
पुलिस ने बताया कि, गांव के 2 परिवारों के बीच पिछले 10 साल से रंजिश चल रही है। इसके चलते ही शुक्रवार को एक परिवार ने दूसरे परिवार पर फायरिंग कर दी। इस हमले में 3 पुरुष और 3 महिलाएं मारी गई और 3 लोग घायल हैं। सभी एक ही परिवार के हैं।
![Crime in Morena](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/goli_1683267699-300x225.jpg)
मुुरैना में हुए हत्याकांड का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और और एक के बाद एक पांच लोगों को गोली मार देता है।
![Crime in Morena](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/goli3_1683267690-300x225.jpg)
गोली लगने से 3 पुरुष और 2 महिलाएं जमीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर बुला लिया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
![Crime in Morena](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/3-8-300x223.png)
विवाद के चलते 2014 में भी हुई थीं 3 हत्याएं –
लेपा गांव के रंजीत तोमर और राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2014 में रंजीत तोमर के पक्ष ने राधे तोमर के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद रंजीत का परिवार गांव छोड़कर चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह गांव में लौटा तो बदला लेने की नीयत से हमला कर दिया।
![Crime in Morena](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/1-17-300x226.png)
![Crime in Morena](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/6-2-300x223.png)