छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के राताखार बस्ती में चरित्र शंका को लेकर एक बेटे ने अपनी माँ की चाकू से गोदकर बड़ी बेहरहमी से जान ले ली। बताया जा रहा है कि, माँ को शराब पीने की लत थी, जिसके कारण बेटा परेशान रहता था। इसीलिए उसने महिला की हत्या कर दी।
![Murder in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/2-11-300x229.png)
मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम मीरा उरांव हैं, जो अपने छोटे बेटे मनोज उरांव के साथ रहती थी। उसके पति की मौत काफी सालों पहले ही हो चुकी है, वहीं बड़ा बेटा पॉक्सो एक्ट के तहत पहले से ही जेल की सजा काट रहा है। मृतका को शराब पीने की लत थी, जिससे छोटा बेटा बहुत तनाव में रहता था, साथ ही दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद भी होता रहता था। साथ ही बेटे को मां के चरित्र पर भी संदेह था।
![Murder in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/1-21-300x227.png)
गुरुवार रात मनोज घर पहुंचा, तो एक बार फिर माँ के साथ उसका विवाद होने लगा। गुस्साए बेटे ने चाकू निकाला और माँ पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर आसपास के लोग जब शोरगुल सुनकर घर पहुंचे, तो वहां महिला लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
![Murder in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/3-9-300x224.png)