आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बिहार से हरियाणा जा रहा एक प्राइवेट बस का एक्सल टूटा, फिर टायर फटा और अनियंत्रित होकर बस सड़क से नीचे मिट्टी में उतरकर पलट गई।
बस में करीब 38 यात्री सवार थे। जिनमें से 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फ़िलहाल हादसे में अभी तक किसी की भी मौत की खबर नहीं आयी हैं। रेस्क्यू करके लोगों को बस से बाहर निकाला जा रहा है।
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/2-14-300x225.png)
हादसा शनिवार को करीब 11 बजे हुआ। बिहार से वाया दिल्ली, हरियाणा जा रही बस में कूल 38 यात्री सवार थे। झरना नाल के पास बस का एक्सल टूट गया और अगला टायर अचानक से बर्स्ट हो गया। जिससे बस बेकाबू होकर निचे खाई में गिर गई। हादसा देख यमुना एक्सप्रेस-वे पर चल रहे लोग अपने वाहनों को रोककर घायलों की मदद के लिए दौड़े।
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/3-3_1683358445-300x225.gif)