राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह MIG-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया। फाइटर जेट बहलोल नगर इलाके में स्तिथ एक घर पर गिरा जिससे घर में रहने वाली 3 महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि, पायलट सुरक्षित है। वहीँ, हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं।
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/7-1-300x225.png)
सूतरगढ़ एयरपोर्ट से 25 Km दूर मिला पायलट –
एयरफोर्स ने कहा कि, “मिग-21 ट्रेनिंग उड़ान पर था। उड़ान के दौरान पायलट को इमरजेंसी सिचुएशन का पता चला, तो उसने एयरक्राफ्ट को संभालने की कोशिश की। लेकिन जब वह ऐसा नहीं कर पाया, तो उसने विमान से इजेक्ट करने का फैसला किया और सूरतगढ़ एयरबेस से करीब 25 किलोमीटर दूर हमें पायलट मिला। पायलेट को फ़िलहाल मामूली चोटें आई हैं। वहीँ हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।”
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/3-11-300x226.png)
जिस घर पर क्रैश, उसके बगल के मकान की छत भी गिरी –
हादसे में मरे लोगो की पहचान बशोकौर (45), बंतो (60) और लीला देवी (55) के रूप में हुई हैं। वहीँ, हादसे में सरोज (18, विमला (19) और वीरपाल कौर (32) घायल हुई हैं। MIG-21 क्रैश के बाद हुए धमाके से पड़ोस के एक दूसरे मकान की छत गिर गई। इस मकान में रहने वाली महिला को भी चोटें आई हैं। वहीँ, पायलट राहुल अरोड़ा (25) ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाई। उन्हें सूरतगढ़ भेजा गया है।
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/8-2-300x225.png)
5-5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा –
हादसे के बाद मारी गईं महिलाओं के परिजन शवों को रखकर सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग पर अड़ गए थे। इस पर मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की गई है, जबकि नौकरी के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा और मांगों पर सहमति बनने के बाद ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया हैं।
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/6-3-300x225.png)
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/5-3-300x225.png)
MORE NEWS>>>बॉडीकॉन ड्रेस में हिना ने दिखाया ग्लैमर अंदाज, सेक्सी कर्वी फिगर कर दिए सिजलिंग पोज, हॉट फोटोज देख मदहोश हुए फैन्स
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/4-5-300x225.png)
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/2-17-300x224.png)