Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

सोनिया के खिलाफ इलेक्शन कमीशन में शिकायत दर्ज, सोमवार को कार्यालय पहुंची भाजपा, हुबली रैली के बाद बड़ा विवाद

Sonia Gandhi
Sonia Gandhi

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को सोनिया गांधी के खिलाफ इलेक्शन कमीशन में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, सोनिया गांधी ने 6 मई को कर्नाटक के हुबली में एक रैली की थी और यह सोनिया की कर्नाटक में पहली और आखिरी रैली थी।
Sonia Gandhi
Sonia Gandhi
रैली खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर लिखा कि – 6.5 करोड़ कर्नाटक वासियों को कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) चेयरपर्सन सोनिया गांधी का स्ट्रॉन्ग मैसेज। “कांग्रेस कर्नाटक की साख, संप्रभुता और अखंडता पर कभी आंच नहीं आने देगी।”
Sonia Gandhi Twitter
Sonia Gandhi Twitter
इसी बयान पर भाजपा का एक शिष्ट मंडल पार्टी नेता अनिल बलूनी के नेतृत्व में सोमवार को चुनाव आयोग से मिला और सोनिया गांधी पर कार्रवाई की मांग की। पार्टी नेता तरुण चुग ने बताया कि – “संप्रभु एक राष्ट्र होता है, राज्य नहीं। सोनिया गांधी ने संप्रभुता की बात बोलकर देश के संविधान का अपमान किया है। इसके लिए उन्हें देश से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी होगी।”
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi
PM ने कहा – कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही कांग्रेस
वहीँ, इस चुनाव में अब कांग्रेस के शाही परिवार ने कहा है कि, “वो कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं।” आपको बता दें कि, कर्नाटक की sovereignty यानि संप्रभुता। जब कोई देश आजाद हो जाता है तो उसे संप्रभु राष्ट्र कहते हैं। इसका मतलब है कि, कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है और टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतनी ऊपर तक पहुंच जाएगी, मैंने सोचा नहीं था।
MORE NEWS>>>रोहतक में व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या, युवक के गले पर बंधा था परना, चेहरे पर थे चोट के निशान, नहर में फेंका शव

Leave a Comment