छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के किलेपाल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गयी और लगभग 4 लोग घायल हुए हैं। ये सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मगर रास्ते में ही गाड़ी का टायर फट गया और हादसा हो गया है।
![Accident in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/Capture-14-300x229.png)
जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों की मौत हुई वे सभी बीजापुर से जगदलपुर की और शादी में जा रहे थे। स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि, टायर फटने के बाद गाड़ी 2 से 3 बार पलट गई और फिर सड़क एक किनारे पेड़ से जा टकराई।
![Accident in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/1-42-300x226.png)