बिहार के मोतिहारी जिले में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। 16 साल के युवक मुस्कान को 15 साल की युवती विनीता के सामने पहले बांधा गया फिर उसका गला काट दिया। इसके बाद लड़की का भी गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई और दोनों के शव को सिकरहना नदी के पास श्मशान ले जाकर ट्रैक्टर के टायर पर रखकर आग लगा दिया।
![Murder in Bihar](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/1-48-300x228.png)
हत्या का ये खौफनाक मामला डुमरी गांव का है। जहाँ सुगौली थाना क्षेत्र के बिजूल सहनी के 16 साल के बेटे मुस्कान कुमार और जादोलाल पड़ती की 15 साल की बेटी विनीता कुमारी की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गयी। मंगलवार की आधी रात पुलिस को सूचना मिली थी कि, सिकरहना नदी के पास श्मशान में दो शवों को अवैध रूप से जलाया जा रहा हैं। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले और पुलिस ने शवों को जलती चिता से बाहर निकाला। लेकिन जब तक दोनों शव 75% जल चुके थे।
![Murder in Bihar](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/3-15-300x224.png)