इंदौर की बाणगंगा इलाके में दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और उसके दो नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लिया है। तीनों ने नौकरी पर जा रहे एक युवक के साथ लूट करने की कोशिश की थी।
TI राजेन्द्र सोनी के मुताबिक, खूप सिंह पुत्र संतोष सिंह लोधी निवासी कुशवाह नगर पैदल अपने घर से अंवतिका नगर की ओर जा रहा था। तभी खूप सिंह को एक 16 साल की लड़की ने रोका और उससे कहा कि, ‘उसके मोबाइल में रिचार्ज खत्म हो गया है। उसे उसकी मम्मी से अर्जेंट बात करना है।’ इस पर खूप सिंह ने अपना मोबाइल दे दिया।
इसके बाद लड़की मोबाइल लेकर जाने लगी तो खूप सिंह ने अपना वापस मोबाइल मांगा। इसके बाद लड़की के साथ में 12 साल के दो नाबालिगों ने ब्लेड़ निकाल ली ओर खूप सिंह के दोनों हाथों पर और गर्दन पर हमला किया। इस दौरान लड़की ने भी चाकू निकल कर हमाल किया। खूप सिंह ने हमला होने पर शोर मचाया। तो एक नाबालिग मौके से बाइक लेकर भाग गया। वहीं लड़की और उसके साथी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, तीनों नाबालिगों ब्राउन शुगर का नशा करने के आदी हैं और लोगों को अकेला देखकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। तीनों आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं।