हरियाणा के अंबाला जिले की नारायणगढ़ अनाज मंडी में मच्छरदानी में सोने को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर की छत से नीचे फेंक हत्या कर दी गयी। परिजन इत्फ़ाकिया मौत समझ शव को बिहार ले गए, लेकिन बाद में जब वारदात से जुड़ी CCTV फुटेज सामने आयी तो मौत के कारणों का खुलासा हुआ। जिसके बाद नारायणगढ़ थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
![Shravan Vishvaas](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/1-52-300x238.png)