Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

हिन्द महासागर में डूबा चीन का जहाज, मछली पकड़ने आये 39 लोग लापता, राष्ट्रपति ने दिए रेस्क्यू ऑपरेशन के आदेश

UP News
UP News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिन्द महासागर में मछली पकड़ने आया एक चीनी जहाज तूफ़ान के चलते समंदर में डूब गया है। इस जहाज में कुल 39 लोग सवार थे, जिनका अबतक कोई पता नहीं चल पाया है। चीन का ये मछली पकड़ने वाला जहाज कितना अहम है इसका इस बात ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन के आदेश दिए हैं।
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने अपने विदेशी राजनयिकों और परिवहन मंत्रालय को रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करने का आदेश दिया है। चीनी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि, मछली पकड़ने वाले इस जहाज पर 17 चीनी क्रू, 17 इंडोनेशिया के और 5 फिलीपींस के लोग सवार थे।
चीन ने घटना का स्पष्ट ब्यौरा तो नहीं दिया है और न ही जहाज डूबने का सही लोकेशन नहीं बताया है। चीन की ओर से सिर्फ इतना कहा गया है कि, “ये घटना हिंद महासागर के बीचों बीच कही पर हुई है।” फिलहाल लापता 39 लोगों में किसी का पता नहीं चल पाया है। हालांकि चीन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और इस ऑपरेशन की निगरानी खुद राष्ट्रपति शी जिनपिंग कर रहे हैं।
माना जाता है कि, चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा शिपिंग इंडस्ट्री संचालित होता है और चीन के जहाज कई महीनों तक या कभी कभी वर्षों तक समुद्र में रहते हैं, इन जहाजों को चीनी सरकार के समुद्री सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मदद मिलती है।
चीनी जहाजों का डार्क सेलिंग व्यापार –
चीन के जहाजों पर समुद्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप लगता रहा है। इन्हें ‘डार्क सेलिंग’ कहा जाता है, इस दौरान ये जहाज ट्रैकिंग डिवाइस को बंद कर देते हैं, जबकि नियमों के अनुसार इस डिवाइस को ऑन रखना जरूरी है क्यूंकि इस डिवाइस की वजह से जहाज की लोकेशन पता चलती है।
अगर ऐसे जहाजों में ट्रैकिंग डिवाइस को ऑन भी रखते हैं तो वे रूक रूक कर सिग्नल भेजते हैं या गलत सिग्नल भेजते हैं। अगर इस बार के मामले में भी ऐसा है इस जहाज को समंदर के गर्त से निकालना मुश्किल होगा।
MORE NEWS>>>कर्नाटक के अगले CM होंगे सिद्धारमैया, DK को मिलेगा डिप्टी CM का पद, थोड़ी देर में ऐलान करेगा हाईकमान

Leave a Comment