Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

नंबर वन एथलीट बने नीरज चोपड़ा, जेवलिन थ्रो वर्ल्ड रेंकिंग में देश का नाम रोशन किया, एक बार फिर रचा इतिहास

Neeraj Chopra 
Neeraj Chopra 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

टोक्यो ओलंपिक्स (Tokyo Olympics) में भारत (INDIA) को गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) एकाएक अपने ही रिकॉडर्स तोड़ते जा रहे हैं। जेवलिन थ्रो में महारथ हासिल करने वाले नीरज ने एक बार फिर हमारे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने जेवलिन थ्रो में एंडरसन पीटर्स को पछाड़कर वर्ल्ड रेंकिंग में नंबर वन स्थान प्राप्त कर लिया है।
Neeraj Chopra 
Neeraj Chopra
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देशवासियों को गौरवान्वित किया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स की ताजा रेंकिंग के अनुसार, भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो की रेंकिंग में नंबर वन एथलीट बन गए हैं।
उन्होंने यह उपलब्धि सोमवार (22 मई) को हासिल की। पुरूषों की भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में पहली बार प्रथम स्थान प्राप्त कर नीरज ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वे नंबर वन जेवलिन थ्रोअर बनने वाले देश के पहले एथलीट बन गए हैं। बता दें कि, इससे पहले देश का कोई भी एथलीट नंबर वन के पायदान तक नहीं पहुंच पाया था।
Neeraj Chopra 
Neeraj Chopra
वर्ल्ड एथलेटिक्स ने ताजा रेंकिंग जारी कर सभी एथेलीट्स के पॉइंट्स बताए जिसमें नीरज चोपड़ा ने 1455 पॉइंट्स के साथ टेबल टोप पोजीशन प्राप्त की है। दूसरा स्थान 1433 पॉइंट्स के साथ एंडरसन पीटर्स ने प्राप्त किया है जो कि मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हैं। इसी के साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। नीरज चोपड़ा ने एंडरसन पीटर्स को 22 अंकों से पीछे छोड़ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
Neeraj Chopra 
Neeraj Chopra
जेवलिन थ्रो के पांच दिग्गज एथलीट्स –
1. नीरज चोपड़ा (भारत)                 –   1455  पॉइंट्स
2. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)              –   1433  पॉइंट्स
3. जैकब वडलेज्च (चेक रिपब्लिक)  –   1416  पॉइंट्स
4. जूलियन वेबर (जर्मनी)               –   1385  पॉइंट्स
5. अरशद नदीम (पाकिस्तान)         –   1306  पॉइंट्स
अगले टूर्नामेंट्स के लिए नीदरलैंड और फिनलैंड रवाना होंगे –
टोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग जीतकर इतिहास रचा था और अब वे वर्ल्ड के नंबर वन जेवलिन थ्रोअर बन गए हैं। अब उनका अगला टूर्नामेंट नीदरलैंड के हेंगलो में खेला जाना है। यह टूर्नामेंट फैनी ब्लेंकर्स-कोएन गेम्स है, जिसका आगाज़ 4 जून से होगा। इस टूर्नामेंट के बाद वे फिनलैंड के तुर्कू में होने वाले पावो नूरमी गेम्स में भी हिस्सा लेने वाले हैं।
MORE NEWS>>>राजस्थान में चोरो की पीट-पीटकर हत्या, घर में घुसे थे 4 बदमाश, लोगों के जागने पर भागे तो भीड़ ने पीछा कर मारा

Leave a Comment