राजस्थान में लगातार दूसरे दिन भीड़ ने एक और चोर की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। आज भरतपुर से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। यहां घर में चोरी करने घुसे 4 चोरों की भनक लगने पर पड़ोसी ने लोगों को वहां बुला लिया और हत्थे चढ़े एक चोर की पिट-पिटकर हत्या कर दी।
![Rajasthan News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/1-79-300x225.png)
मामला रुदावल थाना इलाके के कंजौली गांव का सोमवार देर रात 2 बजे का है। जहाँ चोर राजू बाबरिया अपने 3 अन्य साथियों के साथ मवासी कोली के घर में चोरी करने के इरादे से घुसा था। इधर, पड़ोसी भरत मास्टर को घटना की भनक लग गई कि मवासी के घर में कोई है। उसने बिना शोर किए आस-पास के लोगों को इकट्ठा किया और साथ ही मवासी के भाई को भी जानकारी दी कि उनके घर में चोर घुस गए हैं।
![Rajasthan News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/3-22-300x166.png)
इधर, जैसे ही चोरों ने लोगों को देखा तो वे भागने लगे। इस पर लोगों ने उनका पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इस दौरान तीन चोर तो मौका देखकर भागने में सफल हो गए, जबकि एक खेत में छिप गया। जिसे ग्रामीणों ने उसे ढूंढ निकाला और इसके बाद उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। भीड़ ने लगभग 2 घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा और मारपीट करते रहे।
![Rajasthan News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/2-35-300x165.png)