शादी का माहौल एक तरफ दुल्हन सोलह सिंगार कर बरात के आने का इंतजार कर रही थी। परिवार के लोग भी शादी की तैयारी में व्यस्त थे और सभी की निगाहें दरवाजे पर आने वाली बारात पर टिकी हुई थी। मंडप लगभग सजाया जा चुका था। लेकिन ऐन वक्त पर पता चला कि, दूल्हा शादी से भागने वाला है। इससे पहले वह अपने मकसद में कामयाब होता दुल्हन ने दूल्हे को दबोच लिया और रास्ते में ही पड़ रहे मंदिर में जाकर अपना विवाह रचा लिया।
![UP NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/2-37-300x168.png)
यह पूरा मामला उप्र के बरेली के अंतर्गत थाना बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर का है। जहाँ क्षेत्र में रहने वाली युवती करीब ढाई साल से बदायूं जिले के बिसौली युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने विवाह करने का भी मन बनाया और दोनों की रजामंदी से विवाह की तारीख भी तय हो गई। इसी रविवार को भूतेश्वर नाथ मंदिर में युवती के घरवालों की मौजूदगी में शादी कराने के लिए सभी तैयारियां की गई। एक तरफ युवती सोलह सिंगार कर दुल्हन बनकर मंडप में दूल्हे का इंतजार कर रही थी और दूसरी तरफ दूल्हा भागने की तैयारी में था।
इसी दौरान दूल्हे ने किसी बात को लेकर शादी करने का इरादा बदल दिया और युवती के साथ शादी करने से इनकार करने लगा और मौका पाकर वहां से भाग निकला। तो दूसरी और मंदिर के मंडप में बैठी दुल्हन को जब इस बात की भनक लगी तो उसने अपने प्रेमी को फोन किया। फ़ोन पर युवक बहाने बनाने लगा और कहने लगा कि, वह अपनी माँ को लेने के लिए बदायूं जा रहा है।
![UP NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/1-81-300x169.png)