भारत में जहां एक तरफ नए नियम के तहत दो हजार के नोट बंद कर दिए गए है वही अब देशभर के लिए 75 रूपए का नया सिक्का लांच किया जा रहा है। बता दे कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन के लोकार्पण के अवसर पर केंद्र सरकार 75 रूपए का इमारक सिक्का जारी करने जा रही है। वहीँ, वित्त मंत्रालय ने नए सिक्के की ढलाई को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
![75rs. New Coin](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/2-45-300x218.png)
जाने क्या है नए सिक्के की खासियत –
यह सिक्का कोलकाता के टकसाल ने बनाया है। इस सिक्के का वजन 35ग्राम होगा और इस सिक्के में आधे से ज्यादा चांदी (Silver) और कुछ तांबा (Copper) भी मिला हुआ है इससे पहले भी 5 बार 75 रूपए का सिक्के जारी किये जा चूके है।
![75rs. New Coin](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/3-29-300x209.png)