बिहार के मधेपुरा में दिनदहाड़े मुखिया की बड़ी बेहरहमी से हत्या कर दी गई। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास की हैं, जहाँ सुनसान इलाके में दीना पट्टी सखुआ पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार को चार गोली मारी गई, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। वहीँ, घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
![Murder in Bihar](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/3-27-300x224.png)
मृतक दिलीप कुमार दिसंबर 2022 में हुए निकाय चुनाव में मुखिया पद पर चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। शुक्रवार सुबह 10 बजे मुखिया दिलीप कुमार को बुलाने दो लोग आए थे। खाना खाने के बाद वे उनके साथ अपनी बाइक से निकल गए। इसी बीच तिलकौरा-सखुवा पुल के बीच नहर पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिलीप कुमार की हत्या कर दी, गोली की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौरे तब तक बाइक सवार दोनो अपराधी हथियार लहराते हुए भाग गए।
![Murder in Bihar](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/1-89-300x224.png)