बिहार के भागलपुर जिले के जीरोमाइल थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर कॉलोनी में एक नवविवाहिता ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान वर्षा कुमारी (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वर्षा की शादी दो साल पहले ही संदीप राज से हुई थी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फंदे से उतार कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
![Varsha Kumari (25) W/O Sandeep Raj](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/kknh-kknh_1685086520-300x225.jpg)