ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए रेल हादसे में अब तक 280 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 900 लोग घायल हैं। रेलवे के मुताबिक, 650 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट किया गया है। हालांकि, मृतकों के आंकड़ा बढ़ने की सम्भावना है। वहीँ, इस हादसे को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बैठक बुलाई है।
![Odisha Train Accident](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/comp-1-18_1685758775-300x225.gif)
हादसा शुक्रवार शाम 7 बजे भुवनेश्वर से 175 किमी दूर बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास में हुआ। रेलवे के मुताबिक, यशवंतपुर-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस और कोलकाता-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस बहानगा स्टेशन के पास डिरेल (बेपटरी) हो गई थीं। इसके बाद दुरंतो एक्सप्रेस पास के ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई।
![Odisha Train Accident](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/1-2-300x224.png)
पहले शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) डिरेल हुई थी। इसके कुछ डिब्बे दूसरी पटरी पर पलटे और दूसरी तरफ से आ रही यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (12864) से टकरा गए। इसके बाद दोनों ट्रेन की कुछ बोगियां पटरी से उतर गईं और ये बोगियां दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से भिड़ गईं। ट्रैन की रफ़्तार तेज होने के कारन कुछ बोगियां मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गईं। रातभर बचाव कार्य जारी था।
![Odisha Train Accident](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/2-1-300x224.png)
फ़िलहाल अभी तक हादसे की वजह साफ नहीं हुई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, “इस हादसे की बारीकी से जाँच की जाएगा। अभी घायलों की देखभाल करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है।”
![Odisha Train Accident](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/3-1-300x227.png)
प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान –
PM मोदी ने हादसे को लेकर दुख जताया और “हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया।”
![Odisha Train Accident](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/7-300x227.png)
उधर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपए और चोट लगने वाले लोगों के लिए 50,000 रुपए आर्थिक सहयता देने की घोषणा की है।
![Odisha Train Accident](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/8-300x228.png)