हरियाणा के रोहतक जिले में हिसार-दिल्ली हाईवे पर देर रात एक कैंटर ने श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के 2 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
![Accident in Haryana](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/1-13-300x224.png)
जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब उप्र के जिला गाजियाबाद के मोदी नगर निवासी 24 से अधिक श्रद्धालु राजस्थान के बगड़ में पूजा-पाठ के लिए जा रहे थे। तभी आधी रात को वे जब महम में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे केंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।
![Accident in Haryana](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/2-9-300x225.png)
कैंटर की टक्कर से पिकअप सड़क किनारे पलट गया और उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आई। हादसे में घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में लेकर जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। इधर, करीब 20 से ज्यादा लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से काफी लोग की हालत नाजुक बनी हुई हैं।
![Accident in Haryana](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/3-4-300x226.png)