अरब सागर में उठा तूफान “बिपरजॉय” तेज़ी से गुजरात की ओर बढ़ रहा है। ये तूफान 15 जून की दोपहर को कच्छ जिले के जखौ पोर्ट से टकराने वाला है और इस दौरान 150 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उससे पहले अच्छी बात यह है कि, तूफान की स्तिथि में कुछ कमजोर देखने को मिली हैं। हालांकि यह अब भी खतरनाक ही है।
![Cyclone Biporjoy](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/comp-1-52_1686630218-300x225.gif)
तूफान के चलते गुजरात और मुंबई के तटीय इलाकों में भीषण आंधी-बारिश का दौर जारी है, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है। गुजरात के तटीय जिलों- कच्छ, पोरबंदर, द्वारका, जामनगर, जूनागढ़ और मोरबी के तूफान प्रभावित इलाकों से 7500 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। आज से 23 हजार लोगों को शिफ्ट करने का अभियान चलाया जाएगा।
![Cyclone Biporjoy](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/comp-41_1686537436-300x225.gif)
गुजरात के द्वारका से 290 किमी दूर है तूफान –
मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह 9 बजे के अपडेट जारी कर बताया कि, तूफान 8 किमी/घंटे की स्पीड से नॉर्थ-वेस्ट में आगे बढ़ रहा है। तूफान मंगलवार सुबह 5:30 बजे पोरबंदर से 300 km, द्वारका से 290 km, जखौ पोर्ट से 340 km, नालिया से 350 km दूर था। चक्रवात के 14 जून की सुबह तक उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिसके बाद ये मुड़कर नॉर्थ-ईस्ट दिशा में आगे बढ़ेगा।
![Cyclone Biporjoy](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/1-14-300x225.png)