हरियाणा में सूरजमुखी पर MSP को लेकर भाजपा-जजपा सरकार और किसान संगठन आमने-सामने आ गए हैं। कुरुक्षेत्र में किसानों ने सोमवार दोपहर 2 बजे से जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे को जाम कर रखा है। अब संयुक्त किसान मोर्चा का हरियाणा सरकार को सुबह 10 बजे के अल्टीमेटम का टाइम खत्म हो गया है।
![Haryana News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/1-15-300x226.png)
किसानों ने कहा- सूरजमुखी पर MSP की घोषणा की जाए और किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी को रिहा किया जाए। राकेश टिकैत ने कहा कि, अब SKM के नेता बैठकर आगे का फैसला लेंगे। हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने एक विज्ञापन जारी कर किसानो से पूछा कि, “हरियाणा में सूरजमुखी के सबसे रेट ज्यादा हैं, फिर भी क्या राष्ट्रीय राजमार्ग रोकना जायज है?
![Haryana News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/2-10-300x226.png)
उधर, DM शांतनु शर्मा ने कहा कि – ”जिले में लाठी-डंडे, तलवार, गंडासा आदि किसी भी तरह के घातक हथियार लेकर चलने, पेट्रोल-डीजल के बोतल में बिक्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही पुरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गयी है।”
सरकार ने कहा – 29.13 करोड़ की राहत राशि दे चुके हैं –
![Haryana News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/l72120230606164204-300x169.jpeg)
वहीँ सरकार ने कहा कि -”हरियाणा में 38,414 एकड़ में सूरजमुखी की फसल है। 8,528 किसानों को भावांतर योजना में प्रति क्विंटल 1,000 रुपए अंतरिम राहत राशि दी जाती है। अब तक 29.13 करोड़ की राशि दी जा चुकी हैं। हरियाणा में मार्केट रेट 4,900 और 1,000 रुपए सरकार की तरफ से, यानी सूरजमुखी का प्रति क्विंटल रेट 5,900 रुपए मिलता है। उसके उलट कर्नाटक में 4,077, पंजाब में 4,000, तमिलनाडु में 3,550, और गुजरात में 3,975 प्रति क्विंटल का रेट है। सरकार ने इसे सूरजमुखी की बिक्री की सच्चाई करार दिया है।
![Haryana News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/comp-1-2023-06-13t071030063_1686620492-300x225.gif)