Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

वृषभ राशि में अस्त होने जा रहे बुध देव, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें होगी धन हानि

Budh Asta 2023
Budh Asta 2023

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्रहों का राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह 19 जून को वृषभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। बुध को पूरे सौरमंडल में यह ग्रह सबसे छोटा माना जाता है और साथ ही यह ग्रह सूर्य के सबसे निकट भी होता हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह का बहुत महत्व है क्योंकि यह बुद्धि, संचार, भाषण और तर्क शक्ति के कारक माने जाते हैं और मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं।
Budh Asta 2023
Budh Asta 2023
शनि और शुक्र ग्रह बुध के मित्र हैं जबकि मंगल ग्रह से इनकी शत्रुता रहती है। बुध एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए कम से कम 15 से 28 दिनों का समय लेते हैं। बुध 7 जून 2023 को वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं, इसके बाद 19 जून 2023 की सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर वृषभ राशि में ही अस्त होंगे।
1. मिथुन राशि –
मिथुन राशि वालों को करियर के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से बहुत ज्यादा काम का बोझ रहेगा। वही, व्यापार में नई योजना या रणनीति बनाकर चलनी होगी वरना प्रतिद्वंद्वी आप पर हावी हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है और खर्चे बढ़ सकते हैं, सेहत बिगड़ सकती है और साथ ही बचत करने में भी परेशानी आ सकती है।
2. सिंह राशि –
सिंह राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रह सकता है। सिंह राशि वालों की इच्छाएं पूरी नहीं होगी और करियर में भी आपको दबाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके मान सम्मान को ठेस पहुंचा सकते हैं और व्यापारियों को बिजनेस में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही बिजनेस के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिससे धन हानि भी हो सकती है।
3. वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि वालो के लिए इस समय कोई फैसला जल्दबाजी में लेना बेहद ही हानिकारक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी अपने वरिष्ठों का भी सहयोग न मिलने की संभावना है। आप कार्य में मेहनत तो करेंगे लेकिन उसका परिणाम मिलने में समय लग सकता है। साथ ही व्यापार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। वहीँ, बुध का अस्त होना आर्थिक जीवन को भी प्रभावित कर सकता है और बचत करने में भी आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
4. धनु राशि
धनु राशि वालो को करियर में औसत परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे में आपको सफलता प्राप्त करने के लिए अपने कार्य को व्यवस्थित तरीके से करने की आवश्यकता हो सकती है। व्यवसाय करने वाले जातकों को यह अवधि अधिक चुनौतीपूर्ण लग सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। वहीं, व्यापार में पार्टनरशिप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही सेहत खराब हो सकती है, जिसकी वजह से अधिक खर्च भी हो सकता है।
5. मीन राशि –
मीन राशि वालों का मन अशांत रहेगा, घर परिवार की चिंताएं आपको सताएंगी और रुपए-पैसों के मामलों में भी बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी पड़ेगी। किसी भी बड़े निवेश में पैसा डालने से पहले शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। साथ ही गुस्से या वाद-विवाद में पड़ने से बचें और सेहत के मामले में भी बहुत ख्याल रखना होगा। इस महीने आपकी आय सामान्य रहेगा, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
MORE NEWS>>>बूढ़ी माँ की बेहरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, चंदन नगर थाने में बोली माँ – बेटे से शराब के नशे में गलती से हो गया

Leave a Comment