बिहार के भागलपुर में आर्थिक तंगी से परेशान होकर माँ-बेटी ने आत्महत्या कर ली। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित बिसौनी पवार हाउस समीप मंगलवार देर रात की है। सुबह जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गयी। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में सुचना दी गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में शुरू की है।
![Suicide in Bihar](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/1-22-300x226.png)
पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय माँ डिंपल देवी और उसकी 11 बेटी साक्षी कुमारी ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की हैं। ग्रामीणों का कहना है कि – मृतका का पति चाय की दुकान चलता है, जिससे उनकी आमदनी बहुत कम होती थी। इसी बात को लेकर आये दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता था।(Suicide in Bihar)
![Rajesh Kumar](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/Capture-4-300x223.png)