Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

ग्रीस के समुद्र में प्रवासियों से भरा जहाज समुद्र में डूबा, हादसे में अब तक 79 लोगो की मौत, सैकड़ों लोग लापता

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्रीस के यहां दक्षिणी पेलोपोनिसे क्षेत्र से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में देर रात प्रवासियों से भरा एक मछली पकड़ने वाला छोटा जहाज डूब गया। इस हादसे में करीब 79 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग लापता हैं। हादसे की जानकारी लगते ही तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया और बचाव अभियान में तटरक्षक बल के 6 पोत, नौसेना का 1 जहाज, सहित सेना का एक परिवहन विमान और वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर समेत ड्रोन भी मदद करने में जुट गए है।
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
अब तक 104 लोग रेस्क्यू –
घटना में बचाए गए दर्जनों प्रवासियों को एम्बुलेंस सेवा से शिविरों में उपचार के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अब तक 104 लोगों को बचाया जा चुका है। इनमें से मिस्र के 30, पाकिस्तान के 10, सीरिया के 35 और 2 फिलिस्तीनी शामिल हैं। यूनान तटरक्षक बल ने बताया कि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी कि नौका पर सवार कितने यात्री लापता हैं।
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
UN ने जताया हादसे पर दुख –
रेस्क्यू किये गए लोगों को कलामाता शहर ले जाया गया है। यहां के मेयर ने बताया कि, सभी लोगों की उम्र 16 से 41 साल के बीच है। जहाज में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जहाज डूबने की घटना को भयावह करार देते हुए ट्वीट कर गहरा दुःख जताया हैं।
Antonio Guterres Twitt
Antonio Guterres Twitt
नाइजीरिया में नाव पलटने से 100 लोगो की मौत –
नाइजीरिया में भी मंगलवार तड़के 3 बजे एक नाव पलटने से 100 लोगों की मौत हो गई थी। नाव में सवार लोग नाइजर राज्य के एगबोटी गांव में हुए शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। नाव में महिलाएं और बच्चे भी बड़ी तादाद में सवार थे, फ़िलहाल उस हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि, नाव में करीब 100 से ज्यादा लोग सवार थे और कई लोग अपने साथ बाइक भी लेकर जा रहे थे।
IOM - UN Migration Twitt
IOM – UN Migration Twitt
MORE NEWS>>>इंदौर में डॉग वेंडर ने जहर खाकर दी जान, जिस लड़की से प्यार करता था उसके भाई-पिता ने पीटा, एक कॉल आने से घबराया और पी लिया ज़हर

Leave a Comment