छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के जंगल में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों युवक-युवती BSC फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे और एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन उनके परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे जिसके चलते दोनों ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी।
![Suicide in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/2-15-300x225.png)
आत्महत्या का यह मामला खरसिया थाना अंतर्गत जोबी चौकी क्षेत्र का है। जहां ग्राम फरकानारा के डोमनारा का रहने वाला चंद्रशेखर राठिया (22 साल) का कुछ सालों से फरकानारा की रहने वाली जमुना राठिया (22 वर्ष) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के सपने देख रहे प्रेमी जोड़े ने घरवालों को भी अपने अफेयर की बात बताई थी। इस पर युवक के घरवाले युवती जमुना के घर दोनों के रिश्ते की बात भी करने के लिए गए थे, लेकिन युवती के परिजनों ने बाद में बात करने का कहते हुए उन्हें टाल दिया। जिसके बाद दोनों प्रेमी बहुत निराश हुए।
![Suicide in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/Capture-7-300x225.png)