कनाडा के मैनिटोबा प्रान्त के कारबेरी शहर के पास एक ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। कनाडा स्थित CBC न्यूज ने RCMP मैनिटोबा कमांडिंग ऑफिसर असिस्टेंट कमिश्नर रॉब हिल के हवाले से यह जानकारी देते हुए बताया कि, बस में सीनियर सिटिजन्स सवार थे।
![Canada Accident News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/4-6-300x227.png)
अधिकारी बोले- बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
अधिकारी के मुताबिक, हादसा कारबेरी के उत्तर में ट्रांस-कनाडा हाईवे पर हुआ। बस में कुल 25 लोग सवार थे जिनमें से अधिकांश सीनियर सिटिजन्स थे। बस पश्चिमी मनिटोबा शहर दाउफिन से जा रही थी।
![Canada Accident News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/3-9-300x225.png)
फ़िलहाल, 10 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हिल ने कहा – दुख की बात यह है कि, “मैनिटोबा और पूरे कनाडा में यह दिन त्रासदी और दुख के रूप में याद किया जाएगा।”
कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने जताया दुख
![PM Justin Trudeau's tweet](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/1-30-300x224.png)