Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

17 जून को कुंभ राशि में वक्री होंगे शनि देव, केंद्र त्रिकोण राजयोग का होगा निर्माण, इन राशियों को मिलेगा फायदा ही फायदा

Shani Vakri 2023
Shani Vakri 2023

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जून के मध्य में शनि देव वक्री चाल चलने वाले हैं। 17 जून को रात 10 बजकर 48 मिनट पर शनि कुंभ राशि में वक्री चाल चलने वाले हैं। जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण भी होने जा रहा है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। जिससे शनि लगभग ढाई साल के समय में एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं।
Shani Vakri 2023
Shani Vakri 2023
ज्योतिष में शनि सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं। क्यूंकि, शनि कर्मफल दाता है और वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते है। शनि अगर कुंडली में मजबूत है तो जातक को सकारात्मक फल प्रदान करते है, लेकिन अगर शनि कुंडली में कमजोर है तो जातक को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
1. मेष राशि –
शनि के वक्री होने से मेष राशि वालों को अच्छा फायदा होगा। करियर में सबसे ज्यादा लाभ होगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही सेहत में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। मेहनत करते जाइए आने वाले समय में यही शनि आपको सब कुछ प्रदान करेंगे। आर्थिक कार्यों के लिए यह समय अनुकूल है, धन लाभ के योग बनेंगे और बिजनसे वालों को फायदा प्राप्त होगा।
2. वृषभ राशि –
शनि के वक्री होने से केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में यह योग बेहद ही शुभ माना जाता है। इस समय आमदनी बढ़ोतरी का योग बन रहा है, जिससे बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा और सेहत में सुधार होगा। अनुशासित जीवन व्यतीत करने से लाभ प्राप्त होगा और दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे, वहीँ कार्यक्षेत्र में प्रमोशन होने का अच्छे योग बन रहे हैं।
3. मिथुन राशि –
शनि के वक्री होने से मिथुन राशि वालों को भाग्य का साथ प्राप्त होगा और पुरानी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं, आर्थिक तौर पर शनि का वक्री बेहद अच्छा माना जा रहा है क्योंकि इससे मिथुन राशि वालों के धन के योग बन रहे हैं। वहीँ, भाई-बहनों का साथ प्राप्त हो सकता है और पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है लेकिन फायदा होगा और छात्रों के लिए ये समय अच्छा है।
4. सिंह राशि –
शनि की वक्री स्थिति का सिंह राशि वालों पर सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान व्यापारिक फैसलों में मुनाफा प्राप्त होगा और व्यवसाय में लाभ के योग बनने लगेंगे। नौकरी में भी अच्छी आय के योग बन रहे हैं। वहीँ, परिवारवालों का साथ प्राप्त होगा और दांपत्य जीवन अच्छा व्यतीत होगा। शनि की वक्री स्थिति आर्थिक समृद्धि लेकर आने वाली है, जिससे तरक्की के योग बन रहे हैं।
5. मकर राशि –
इस दौरान मकर राशि वाले आर्थिक रुप से मजबूत तो होंगे ही, साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि देखी जाएगी। आपको अपने जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों से अपार धन लाभ होगा और संभव है कि, इस दौरान कोई नई नौकरी या व्यापारिक क्षेत्र में भी आप कोई बड़ी डील करने में सक्षम हो। इस समय शनि देव की कृपा से आपको भाग्य का साथ मिलेगा और अगर आप किसी भी संपत्ति में निवेश करने का सोच रहे हैं तो ये समय अनुकूल रहेगा।
Shani Vakri 2023
Shani Vakri 2023
इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान –
शनि की उल्टी (वक्री) चाल से कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले जातको को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इन सभी राशियों को अगले 05 महीने तक शनि की दृष्टि से सावधान रहना होगा, नहीं तो इन्हे भारी अर्थीक और शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा।
MORE NEWS>>>बिपरजॉय तूफान से मुंबई में हाईअलर्ट जारी, 150 KMPH की रफ्तार से गुजरात की ओर बढ़ रहा तूफ़ान

Leave a Comment