मप्र के ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई और होटल व्यवसायी बल्लू सिंह तोमर पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे जानलेवा हमला हुआ है। मंत्री के भाई रायरू हाइवे पर अपनी जमीन देखने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी दो लोगों ने उनको कार से कुचलने का प्रयास किया है।(MP Live Updates)
बल्लू सिंह तोमर की किस्मत से कार और उनके बीच में एक ट्रैक्टर आ गया जिससे उनकी जान बच गई। पुरानी छावनी पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शनिवार को ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन एक आरोपी फरार अभी भी है।
![MP Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/Capture-1-300x225.jpg)