Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

एक साथ वक्री होने जा रहे ये तीन ग्रह, 6 महीने तक शनि, राहु और केतु से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Shani Rahu Ketu Vakri 2023
Shani Rahu Ketu Vakri 2023

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शनिवार 17 जून यानी आज न्याय देवता शनि देव कुंभ राशि में वक्री अवस्था में जाने वाले हैं। शनि की वक्री अवस्था सभी राशियों के लिए प्रतिकूल मानी जाती है। लेकिन शनि के साथ ही राहु और केतु की उल्टी चाल भी प्रारंभ होगी। (Shani Rahu Ketu Vakri 2023) शनि आज रात 10 बजकर 56 मिनट पर वक्री चाल चलने वाले हैं, साथ ही राहु मेष में और केतु तुला राशि में अपनी उल्टी चाल चलने वाले हैं। शनि, राहु और केतु करीब 6 महीने तक इसी अवस्था में विराजमान रहेंगे।
Shani Dev
Shani Dev
1. कर्क राशि –
अगले 6 महीने कर्क राशि वालों के लिए मुश्किलों से भरे रहने वाले हैं। इस राशि के जातको को खर्चों से सावधान रहना होगा, इसलिए अपने खर्चे सोच समझकर करें। नौकरी वालो को अहंकार से सावधान रहना होगा वरना नौकरी जा सकती है। ऑफिस में काम का ज्यादा दबाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीँ, परिवार के साथ संबंधों में दिक्कतें आ सकती है, साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा।
2. सिंह राशि –
सिंह राशि वालों को अगले 6 महीने शनि, राहु और केतु की वक्री चाल से बेहद ही सावधान रहना होगा। किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा, जो लोग नई नौकरी ढ़ूढ़ रहे हैं उनको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। निवेश के लिए ये समय अच्छा नहीं है इसलिए सोच समझकर ही किसी क्षेत्र में निवेश करें। इस वक्री अवस्था के कारण काम का दबाव ज्यादा रहेगा, जिस वजह से आपको मानसिक परेशानियां रह सकती है।
3. वृश्चिक राशि –
शनि, राहु और केतु की उल्टी चाल वृश्चिक राशिवालों को भी परेशान करने वाली है। इस वक्री अवस्था के दौरान आपको अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको बेकार की बातचीत से दूर रहना होगा, वरना आपका नाम खराब हो सकता है। वहीँ, आर्थिक क्षेत्र में आपके खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं, हालांकि अपने साथी की मदद से आप चीजों को नियंत्रित करने में सक्षम होंगे।(Shani Rahu Ketu Vakri 2023)
MORE NEWS>>>छत्तीसगढ़ में युवती से रेप, पहले दोस्ती कर किया प्रपोज, फिर कई सालों तक करता रहा रेप, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment