मप्र के मुरैना जिले के अंबाह गांव से ऑनर किलिंग का ख़ौफ़नाक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की बड़ी बेहरहमी से हत्या कर दोनों के शवो को चंबल नदी में फेंक दिया।
रविवार को पुलिस ने चंबल नदी के रेह घाट पर SDRF की टीम के साथ शवों को तलाशने के लिए 7 घंटे तक अभियान चलाया। लेकिन, शाम होने के कारण अब सोमवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
![Radheshyam Tomar (21) and Shivani Tomar (18)](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/1-36-300x169.png)
पुलिस के मुताबिक, अंबाह के रतन बसई गांव में रहने वाली शिवानी तोमर (18) और पुरा बरबाई के राधेश्याम तोमर (21) एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों ही 3 जून से लापता थे। जिसके लिए परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस 15 दिन से दोनों की तलाश कर रही थी। युवक के परिवार वालों के आशंका जताने के बाद पुलिस ने युवती के परिजनों से पूछताछ की तो, शनिवार को उन्होंने दोनों की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
![Double Murder in MP](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/3-12-300x226.png)
SDOP परमाल सिंह मेहरा ने बताया कि, लड़की के पिता ने पूछताछ में हत्या करने की बात कबूल की है। उन्होंने परिवार के चार लोगों के साथ मिलकर लड़के को पकड़कर बंधक बनाया और फिर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसे जमकर पीटा था, इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने उसका शव नदी में फेंक दिया। फ़िलहाल सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया हैं।
![Double Murder in MP](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/2-23-300x200.png)