मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज यानि की रविवार शाम को इंदौर आए। इस अवसर पर एयरपोर्ट पर स्थानीय नेताओं ने उनकी अगवानी की और मुख्यमंत्री यहां से सीधे अभय प्रशाल के लिए रवाना हुए। जहाँ रास्ते में लाड़ली बहनों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।
![Indore News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/2-25-300x225.png)
इसी दौरान मुख्यमंत्री को बांधने के लिए आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा 30 फीट लंबी राखी लाई गयी, जिसके बाद CM ने सभी बहनों के लिए फूलों का तारों का सबका कहना है गाना गाया। सिंचाई के क्षेत्र में मिले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाकर स्वागत किया और कहा कि, “यह उनके नेतृत्व के कारण संभव हो रहा है।”
![Indore News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/1-37-300x225.png)