छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार यात्री बस रेलवे ओवरब्रिज टकरा गयी, जिसकी वजह से 26 यात्री घायल हुए और इनमें से 2 यात्री हादसे के बाद नीचे बने रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। इसके चलते इनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
![Accident in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/3-15-300x226.png)
हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह यात्री बस CG 13 AB 7596 के साथ हुआ। रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर जा रही बस सुबह 7.30 बजे से 8 बजे के बीच दर्रीडीपा के पास पहुंची थी। उसी दौरान यह हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि, बस की रफ्तार तेज थी और अचानक से ओवरब्रिज से जा टकराई।
![Accident in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/2-26-300x226.png)