प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म Adipurush को लेकर पुरे देशभर में विवाद जारी है। सोशल मीडिया पर #Boycott Adipurush ट्रेंड कर रहा हैं, वहीं मुंबई के नालासोपारा में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम थिएटर में पहुंचकर नारेबाजी की और शो रुकवा दर्शकों से हॉल के बाहर जाने को कहा।
![Boycott Adipurush](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/sadfwsf-300x169.png)
उधर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी रविवार की शाम हिंदूवादी संगठनों ने रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए मॉल के अंदर घुस गए। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की थी, लेकिन कार्यकर्ताओ ने बैरिकेडिंग तोड़कर मॉल के अंदर घुसे और हॉल के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके हटाया।
![Boycott Adipurush](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/m11687103173_1687152767-300x225.gif)
फिल्म मेकर्स बोले ‘विवादित डायलॉग हटाएंगे’ –
बढ़ते विवाद के बाद फिल्म मेकर्स ने विवादित डायलॉग पर बढ़ते विरोध को देखते हुए फिल्म के डायलॉग बदलने का फैसला किया है। फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर ने रविवार को ट्वीट कर फिल्म को लेकर सफाई दी और फिर कहा कि, “फिल्म से विवादित डायलॉग इसी हफ्ते हटा लिए जाएंगे।”
![Boycott Adipurush](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/comp-44_1687152703-300x225.gif)